अध्याय ४
रॉनी और अल्विया प्लान्स बनाते हैं.
अल्विया
ने रॉनी को जेनी के साथ हुई पूरी बातचीत सुना दी.
रॉनी बीच
में कोई भी सवाल पूछे बिना ध्यान से सुनता रहा.
“तो, मिस्टर
विल्सन तीन दिन बाहर रहेंगे? पता है, अल्वी, मैंने खेत के मज़दूर रॉजर से भुतहा घर के बारे में
पूछा था. उसने बताया:
“मास्टर
रॉनी, मैं कभी भी उस तरफ नहीं जाता. कभी-कभी वहाँ से डरावनी आवाजें आती हैं. असल
में किसी को भी उस अभिशप्त जगह के बारे में कुछ जानने की उत्सुकता ही नहीं है.
पुलिस को भी नहीं. पागलपन है! मैंने सुना था कि साल भर पहले एक छोटा बच्चा जो वहाँ
घूम रहा था परेशानी की हालत में वापस आया!
कह सकते हैं, करीब-करीब पागलपण की हालत में.” रॉनी ने कहा.
“मतलब, यहाँ के
लोगों को यकीन है कि वह जगह भुतहा है. मगर तुमने मिस्टर विल्सन को उस जगह के पास
देखा था. ठीक है, हम जाँच करेंगे कि वह कर क्या रहा है. अगर मुझे उसकी
अनुपस्थिति में उसके कमरे में जाने का मौक़ा मिला, तो अच्छा होगा. मैं २७ तारीख का इंतज़ार कर रही हूँ,” अल्विया
ने कहा.
“हो सकता
है, मैं भी
कुछ छान-बीन कर लूं. हाँ, वहाँ झांककर यह देखने के लिए कि क्या चल रहा है, तीन दिन का समय काफी है,” रॉनी ने कहा.
“क्या
तुम्हें भूतों से डर नहीं लगता?” अल्विया ने पूछा.
“हा.
“भूत” तो अब मेरे पास है. अच्छा हुआ कि स्क्विगी ने चालाकी से कैसेट पार कर लिया.
सोच रहा हूँ, कि किसी की नज़र पड़े बिना मैं वहाँ कैसे जाऊंगा. मुझे
कोइ प्लान बनाना होगा. सिर्फ यही बात, कि मिस्टर विल्सन वह डरावनी धुनें चलाते है, साबित
करती है कि वह कोई गलत काम कर रहे हैं.”
“शायद
ड्रग्स? उस घर
में पैकिंग करके डोवर-कोस्ट से उन्हें कहीं पहुँचाते हों? शायद
‘बोट’ से?”
“नहीं, अल्वी.
‘बोट्स’ से संदेह उत्पन्न हो सकता है. याद है वह मॉडल कैरोलीन? हमने उस जहाज़ में
‘नेकलेस केस’ सुलझाया था? अरे, उसने हमें उस कैली के फैशन-शो में बुलाया था. मम्मा
ने उसके लिए कॉस्टयूम डिजाइन करके बनाया
था ?”
“बेशक,
रॉनी. हमें भी इन्वीटेशन मिला था, मगर मैंने ‘स्टोरी राईटिंग कॉम्पिटीशन’ में नाम लिखवाया था और मैं उसे छोड़ नहीं सकती थी.”
“हाँ.
तुम्हें पहला इनाम भी मिला था, मुझे याद है. और कैरोलीन ने हमारे हाथ तुम्हारे लिए
छोटा-सा गिफ्ट भी भेजा था.”
“हाँ,
करीब साल भर से ऊपर हो गया, मगर उस क्रूज़-शिप की याद अभी भी ताज़ा है,” अल्विया
ने कहा.
“तो, मुझे अभी
उसकी याद क्यों आई? सोचो, हम डोवर से कैली तक फैरी में गए थे. इंग्लिश चैनल
अत्यंत व्यस्त जल-मार्ग है, अल्वी. हो सकता हि, वे दोनों – मिस्टर विल्सन और वो – फ्रेन्कोइज़ – फैरी
से भी सफ़र करते हों. खैर, हम जल्दी ही इस बारे में पता लगा लेंगे.” रॉनी काफी
आश्वस्त लग रहा था.
“जब हम
सचमुच में पता लगा लेंगे कि क्या हो रहा है, तब हम शायद मिस्टर थॉमस को इस बारे में बता सकेंगे.
इस बारे में अभी से बात करना ठीक नहीं होगा. क्योंकि, हो सकता है कि कुछ भी न हो
रहा हो.” अल्विया ने कहा.
थोड़ी देर
बातें करके रॉनी चला गया.
वह कुछ
देर खड़े होकर सोचती रही कि क्या करे. उसने सोचा कि वह थोड़ी सी कुकीज़ बनाकर अपनी
मम्मा को चकित कर देगी.
और कुकीज़
बनाते हुए उसका दिमाग शांत हो गया. वह चाह रही थी कि मिस्टर विल्सन और जेनी के
बारे में न सोचे.
उसे
ताज्जुब हो रहा था कि कहीं जेनी भी तो इसमें शामिल नहीं है...क्या कहते हैं उसे...हाँ, धोखा धडी में. हाँ, कहीं जेनी भी तो धोखाधड़ी में
विल्सन और फ़्रेन्कोइज़ के साथ शामिल नहीं थी.
मगर यह असंभव था. उसका हमेशा मुस्कुराता चेहरा और खुशमिजाजी और गर्मजोशी ये
दिखाते थे कि जेनी निर्दोष है. मगर, कुछ कहा नहीं जा सकता, अल्विया ने सोचा.
उसने फ़ौरन फोन पर आसान-सी चॉकलेट कुकीज़ बनाने का तरीका प्राप्त कर लिया और
सारी सामग्री इकट्ठा कर ली. ओवन तैयार था और उसे मालूम था कि आटा, मक्खन, शक्कर और चॉकलेट
पावडर कहाँ है. वह आटा. शक्कर और बेकिंग पावडर को मिलाने में व्यस्त हो गई और
जल्दी ही मिस्टर विल्सन और फ़्रेन्कोइज़ और भुतहा मकान के बारे में भूल गई.
कुकीज़ की खुशबू ललचा रही थी, उसने उन्हें ठंडा होने के लिए डाइनिंग टेबल के
ऊपर रख दिया और अपने कमरे में चली गई.
उसने पढ़ने के लिए एक किताब उठाई.
अगाथा क्रिस्टी की “और फिर वहाँ कोई न था”, जिसे पिछले हफ्ते डग्लस उसके लिए
अपनी लन्दन ट्रिप से लाये थे. ये लेखिका का सबसे ज़्यादा लोकप्रिय उपन्यास था जिसकी
दस लाख से ज़्यादा प्रतियां बिक चुकी थीं, और अल्विया उसे पढ़ने के लिए बहुत उत्सुक थी.
उसे समय का ध्यान ही नहीं रहा और एक घंटा बीत भी गया, और पता ही नहीं चला कि
डॅलिया वापस आ गई थी.
उसने अपनी मम्मा की प्रसन्न आवाज़ सुनी और किताब बंद की.
“हेल्लो अल्वी डियर...कुकीज़ कितनी लजीज़ दिख रही हैं! कितनी प्यारी
बात...तुम्हें कुकीज़ बनाने का ख़याल कैसे आया?”
उसने अपनी हैट उतारी और छतरी कमरे के एक कोने में रख दी.
“मम्मा, मैंने सोचा कि आपको
‘सरप्राइज़’ दूंगी. एक चखो और अपनी सच्ची
राय दो,” अल्विया ने मम्मा को बाँहों
में लेते हुए कहा.
डॅलिया ने एक टुकड़ा लेकर मुँह में डाला.
“ज़बर्दस्त! मुझे पता है, तुम्हारे पापा को भी बेहद
पसंद आयेंगी,” उसने एक टुकड़ा बेटी की और बढाते हुए कहा.
उसने अपने हाथ धोये और चाय बनाने के लिए केतली गैस पर
रख दी.
“कल मैं बहुत व्यस्त रहने वाली हूँ, अल्वी. मुझे ब्रेड के दो
‘लोफ़’ ‘बेक’ करने हैं और कुछ मफिन्स भी. मुझे यकीन है कि मिस्टर विल्सन मेरी गार्लिक
ब्रेड की राह देख रहे होंगे. वो हमेशा उनकी तारीफ करते हैं, ऐसा उनकी ‘हाउस कीपर’ जेनी कहती है. मुझे याद है
कि पिछले क्रिसमस को उन्होंने मुझे सफ़ेद गुलाबों का ‘बुके’ भेजा था. इस सबके लिए... मैं
उनसे कभी मिली भी नहीं हूँ.”
“मुझे याद है. और पापा ने कहा था कि जब वो तुम्हारी
ब्रेड और दूसरे मफिन्स और केक्स खाता होगा तो उसे शायद अपनी माँ की याद आती होगी,”
अल्विया ने कहा.
डॅलिया रात के खाने की तैयारी करते हुए बातें करती
रही. डग्लस छः बजे तक घर आ जायेंगे और आम तौर पर सब लोग साढे सात बजे डिनर करने
बैठ जाते हैं.
उसने सोचा कि वह कुछ ‘मीट’ भून लेगी और दो सब्ज़ियाँ बना
लेगी – डग्लस का पसंदीदा खाना. कल के डिनर का थोड़ा सा यॉर्कशायर पुडिंग बचा था और
बेशक, अल्विया की कुकीज़ भी तो हैं.
“मम्मा, मैं जेनी के लिए कुछ कुकीज़ ले जाने के बारे
में सोच रही हूँ. उसे मीठा पसंद है, उसने बताया था. और शकरकंदी का एक टुकड़ा भी. रोवर को
शकरकंदी बेहद पसंद है. कुत्तों को चॉकलेट नहीं खाना चाहिए, जेनी ने कहा था. ताज्जुब है, क्यों.”
”कहते हैं कि चॉकलेट से कुत्ते मर भी सकते हैं वे कुत्तों
के लिए ज़हर के सामान होते हैं.” डॅलिया ने कहा.
No comments:
Post a Comment