अध्याय २
रॉनी फोटो निकालता है
रॉनी के
पापा, ग्रौज़र, करीब पचास मील दूर स्थित माउसहोल गांव जाने के लिए बस
पकड़ने वाले थे, जहाँ वे फिर से गाय और उसके नवजात बछड़े को देखना चाहते थे, जिन्हें
खरीदने का उन्होंने फैसला कर लिया था. रास्ता, शायद बहुत अच्छा नहीं था, और उन्हें अपनी कार के
टायर्स को खराब नहीं करना था. पिछली रात भारी बारिश हुई थी, हालांकि
सुबह सूरज मुस्कुराते हुए निकला था. बस अड्डा ग्रौज़र के घर से ज़्यादा दूर नहीं था, रॉनी
अपनी बायसिकल को धकेलते हुए पापा के साथ चल रहा था.
“ रॉनी,
मेरे बच्चे, अगर सब
कुछ ठीक-ठाक हो गया, तो मैं शाम तक लौट आऊँगा. कहते हैं कि गाय बहुत
तंदुरुस्त है . हर रोज़ करीब तीस से चालीस लिटर्स दूध देती है, क्योंकि
ये स्तन-पान का प्रमुख काल है, ऐसा मैंने सूना है. करीब दो महीने में यह पच्चीस
लिटर्स तक आ जाएगा, मगर फिर भी इसे खरीदने में फ़ायदा है. हमारी दो गायें
बूढ़ी हो रही हैं, उनका दूध देने का काल कम हो गया है और मैं सोचता हूँ
कि इसे खरीदना फायदेमंद होगा. उस किसान के पास कई सारे गायें और पोल्ट्री है और वह
इसे बेचना चाहता है. देखता हूँ कि मैं इसे अपने भाव पर खरीद सकता हूँ या नहीं.”
ग्रौज़र
रॉनी को अपनी इस यात्रा का महत्त्व समझा रहे थे.
जब वे बस
में चढ़ गए तो रॉनी ने उनसे बिदा ली, वह बस को जाते हुए और दूर पर ओझल होते हुए देखता रहा.
माउसहोल गाँव बस का चौथा स्टॉप था.
जब वह
अपनी बाईक को धकेल कर वापस जा रहा था, वह रुक गया.
वहाँ...
एक दूसरी
लन्दन जाने वाली बस में, जो अभी खडी थी, वही, क्रोशिये की बुनी हुई टोपी वाला आदमी बैठा था. आज
टोपी का रंग दूधिया था, उस पर भूरी लाईनें थी. ये वो ही था! शक की गुंजाइश ही नहीं थी.
रॉनी ने
अपना कैमरा निकाला और दो-एक इधर-उधर की तस्वीरें खींचने के बाद, यह
दिखाने के लिए कि इस लडके को फोटोग्राफी में दिलचस्पी है, उसने उस
आदमी की फोटो खींची.
उसने
कैमरा अपनी जेब में सरका दिया और बस की तरफ गया. उसके चहरे के भाव इस प्रकार के थे, मानो किसी
किशोर को बसों में दिलचस्पी हो.
उसकी
उम्मीद को मानो प्रतिसाद देते हुए उस आदमी ने उसे पुकारा.
“हैलो, बच्चे!
तुम वही तो नहीं हो, जिसे मैंने कल सुबह किसी कीड़े को ताकते हुए देखा था?”
कुछ देर
रॉनी ने ऐसे दिखाया जैसे उसे पहचाना न हो और फिर वह चिल्ल्लाया:
“ओह, हाँ!
आपने मुझे उस भुतहा घर के बारे में चेतावनी भी दी थी. हाँ, मैंने उस
कीड़े का पता लगा लिया...उसे ‘एमेराल्ड मॉथ’ कहते हैं. उसका लार्वा बेहद ख़ूबसूरत
होता है, हरे रंग
का आधार और लाल-भूरे धब्बे...”
टोपी वाले
आदमी को कीड़ों और उनके डिजाइनों में कोई दिलचस्पी नहीं थी. मगर रॉनी खुश था कि
उसके चहरे पर शक का कोई चिह्न नज़र नहीं आ रहा था.
“क्या तुम
फिर से कीड़ों को ढूँढने के लिए वहाँ जाने वाले हो?” उसने पूछा.
रॉनी ने
एक मासूम मुस्कान से उसकी और देखा,
“ओह, कभी
नहीं. क्योंकि आपने मुझे उस घर के बारे में चेतावनी दी थी और मुझे भूतों से डर
लगता है. मैं तो उस रास्ते पर एक किताब लेने गया था. अब मैं दोस्त को वह किताब
वापस करने के लिए दूसरे रास्ते से जाने का विचार कर रहा हूँ.” वह साँपों वाली
किताब का ज़िक्र कर रहा था, जो उसने दोस्त से ली थी...
आदमी काफी
शांत नज़र आ रहा था, और उसने कहा,
“अच्छा, बच्चे.
बाय!”
घर की ओर
लौटते हुए रॉनी हल्के-हल्के सीटी बजा रहा था.
टोपी वाला
आदमी लन्दन जाने वाली बस में था. उसे मालूम था कि बस को लन्दन पहुँचने में पाँच
घंटे लगेंगे.
“पता नहीं, वह लन्दन
जा रहा है, या
रास्ते के किसी गाँव में,” वह दुविधा में था.
उस आदमी की कोई बात उसे परेशान कर रही थी.
क्या उसकी दाढी? या उसके लम्बे बाल?
रास्ते
में वह अल्विया से मिला जो अपनी बाईक पर दो बास्केट्स ले जा रही थी, जिनमें
ब्रेड, बिस्किट्स और छोटे-छोटे केक थे, जिन्हें वह अपनी मम्मी के ग्राहकों को देने जा रही
थी. क्योंकि छुट्टियों के दिन थे, इसलिए वह सुबह ये काम करती थी.
दोनों ने अपनी
बाईक्स रोकीं, और रॉनी काफी उत्तेजना से टोपी वाले आदमी के बारे में
बताने लगा.
“काश, मैं उसे
एक बार देखा सकती,” अल्विया ने कहा.
रॉनी ने
जेब से डिजिटल कैमरा निकाला.
“अल्वी, मेरे पास
उसकी फोटो है,” उसने कहा और कुछ ही पल में उसे टोपी वाले आदमी की
तस्वीर फोटो दिखाई.
उसने फोटो
पर नज़र डाली और चहकी,
“ओह, ये तो
मिस्टर विल्सन हैं! मैं उन्हें जानती हूँ.”
“क्या?” रॉनी
चहका. वह भौंचक्का रह गया.
“तुम इसे
जानती हो?”
“हाँ और
ना. बात ऐसी है रॉनी. वह मम्मा के नियमित ग्राहकों में से एक है. वह सप्ताह में
तीन बार ब्रेड खरीदता है, और अभी मैं उसके घर ताज़ी बनी हुई ब्रेड देने जा रही
हूँ.”
“आह! ये
बड़ी दिलचस्प बात है! क्या तुम मुझे उसके बारे में कुछ और बता सकती हो, अल्वी?”
“ठीक है, रॉनी.
मेरा ख़याल है कि वह कुंआरा है. उसके छोटे से घर की सफाई करने एक नौकरानी हफ्ते में
तीन बार आती है. एक बूढ़ी औरत वहाँ रहती है, वह घर का इंतज़ाम करती है और उसके लिए खाना पकाती है.
जेनी – ये उसका नाम है – साठ साल से ऊपर की होगी, झुर्रियों से भरी मगर तंदुरुस्त. आह! रॉनी....बहुत
मीठे स्वभाव की है. सर्दियों में कभी कभी वह मुझे बुलाकर गर्म-गर्म चॉकलेट देती
है. वह रिटायर्ड नर्स है, यूरोप में काम कर चुकी है वगैरह, वगैरह.”
“बढ़िया बात
है! क्या तुम इस आदमी से मिल चुकी हो? उससे बात कर चुकी हो?”
“हाँ, रॉनी.
मैं उससे तीन-चार बार मिल चुकी हूँ. उसने दो बार मेरे हाथों से ब्रेड ली थी और
मुझसे बात की थी. वह मेरी मम्मी की ब्रेड की तारीफ़ कर रहा था...कि ब्रेड बड़ी
स्वादिष्ट है, वगैरह. मगर अक्सर जेनी दरवाज़ा खोलती है. उनका एक
प्यारा टिबेटन कुत्ता है, शित्जु, और हो सकता है कि वह उस कुत्ते को पापा के क्लिनिक
में ले जाता हो, मुझे पक्का पता नहीं है. मिस्टर विल्सन अक्सर घर ही
में रहते हैं, कुछ न कुछ करते रहते हैं. कभी कभी जेनी धीमे से कहती
है, “मास्टर
घर में हैं, अपने
कमरे में काम कर रहे हैं.”
रॉनी कुछ
सोचने लगा.
“क्या तुम
किसी तरह उसके कमरे में जा सकती हो?” उसने अल्वी से पूछा.
“देखती
हूँ, रॉनी. आज
मैं कुछ देर रुकूँगी और जेनी से बातें करूंगी, खासकर, जैसा तुम कह रहे हो कि वह लन्दन वाली बस में गया है, तो मैं
उससे बातें कर सकती हूँ.”
“तब जल्दी
जाओ, अल्वी.
ब्रेड आखिर में देना और कुछ जानकारी पाने की कोशिश करना. वैसे, उसका घर है
कहाँ?” उसने
पूछा.
“वह
रास्ता पता है ना, जहाँ तुम्हारे फुटबॉल कोच मिस्टर डंकन रहते हैं? मिस्टर
विल्सन बस वहीं, दो घर छोड़कर रहते हैं. वहाँ एक बड़ा पार्क भी है, जहाँ लोग
शाम को अपने पालतू जानवरों को लाते हैं. यहाँ अक्सर बूढ़े लोग आते हैं और बतियाते
हैं. मैंने वहाँ किसी जवान आदमी को नहीं देखा. और वहाँ सिर्फ उसीके घर में मैं
हफ्ते में तीन बार ब्रेड देने जाती हूँ. मम्मा के बस तीन नियमित ग्राहक है, जो
ब्रेड का ऑर्डर देते हैं. मम्मा ब्रेड के मुकाबले में ज़्यादातर कुकीज़ और केक्स ही
बनाती हैं.”
“मुझे याद
आया. कुछ महीने पहले मैं इस रास्ते पर सिर्फ एक बार गया था – मिस्टर डंकन से कुछ यूनिफॉर्म्स
लेने. जब तक बहुत ज़रूरी न हो, मुझे वहाँ जाना अच्छा नहीं लगता, क्योंकि उनके पास
खूब सारी बिल्लियाँ और कुत्ते हैं. उनका घर किसी ज़ू जैसा है. छिः! बहुत बदबू आती
है.” रॉनी ने घिन से नाक ऊपर चढ़ाई.
“ठीक है, रॉनी.
मैं जेनी से कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश करूंगी. अब मुझे जाना चाहिए.”
अल्विया
अपनी बाईक पर चल दी और दो-तीन घरों में कुछ कप-केक्स और ब्राउनीज़ देकर मिस्टर
विल्सन के घर की और लपकी .
No comments:
Post a Comment